लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की देखरेख खेली जा रही राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक फुटबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ मंडल का दबदबा बरकरार है। शुक्रवार को इस प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल ने अपने तीसरे मैच में चित्रकूट मंडल को 3-0 से करारी शिकस्त दी। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला और स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में लखनऊ के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। लखनऊ की ओर से जीत के नायक शोभित (51वें मिनट), आदित्य (64वें मिनट) और आयुष (70वें मिनट) रहे। इन तीनों खिलाड़ियों के सटीक गोलों की बदौलत टीम ने विपक्षी टीम पर निर्णायक बढ़त हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.