लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- पसगवां। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पसगवां खीरी की कक्षा नौ की छात्रा प्रिया सिंह ने खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रिया का चयन लखनऊ मंडल की खो-खो टीम में हुआ है। लखनऊ मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट लेवल ट्रायल के लिए अपना स्थान पक्का किया। प्रिया के चयन पर विद्यालय की शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रिया राज्य स्तरीय ट्रायल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...