हरदोई, मई 25 -- हरदोई। जिले के लिए गौरव की बात है कि युवा क्रिकेट खिलाड़ी विशाल राज और लक्ष्य वर्मा का चयन लखनऊ मंडल अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। हरदोई जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 26 मई को लखनऊ में आयोजित मुकाबलों में लखनऊ मंडल की ओर से बरेली और फैजाबाद मंडल के खिलाफ मैच खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने लखनऊ में आयोजित अंडर-19 प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। लगातार बेहतर खेल का ही परिणाम है कि उन्हें मंडल टीम में जगह मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...