लखनऊ बिल्डर हत्या में प्रॉपर्टी डीलर पर शिकंजा, मर्सिडीज समेत चार लग्जरी कारें जब्त, शूटरों की तलाश
लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ में रायबरेली रोड कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास हुई बिल्डर संदीप सिंह की हत्या में पुलिस ने हत्याकांड के सूत्रधार सपा नेता दिनेश यादव पर शिकंजा और कस गया है। पुलिस ने उसकी मर्सिडीज, फार्च्यूनर समेत चार लग्जरी कारें भी जब्त कर ली हैं। सोमवार को ड्राइवर मुबीन के साथ ही उसे जेल भेज दिया गया। उसने अपनी सफारी गाड़ी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी लिखा रखा था। अब एसटीएफ और पुलिस की टीमें शूटरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। चार टीमों ने पूर्वांचल में डेरा डाल रखा है। अधिकारियों ने जल्द ही शूटरों की गिरफ्तारी का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के मुताबिक दिनेश ने रंजिश और प्रापर्टी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची थी। दिनेश यहां काकोरी इलाके के समदा गांव में रहता था। उसके समदा स्थित घर से फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.