लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए गोविन्द नारायण शुक्ला उर्फ चच्चू का बुधवार को सम्मान किया गया। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष और पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता मनोहर सिंह ने एक समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी शरण सिंह के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने समारोह में कहा की वादकारियों को न्याय दिलाना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में वकीलों और वादकारियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। समारोह में मौजूद वकीलों ने अध्यक्ष को कोर्ट परिसर में व्याप्त गंदगी और पेयजल की समस्या से अवगत कराया और समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- उद्देश्यों को पूरा करने का होगा भरसक प्रयास: डीबीए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.