लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के बाद शुक्रवार को वरिष्ठ कार्यकारिणी एवं कनिष्क कार्यकारिणी के भी परिणाम घोषित कर दिए गए। जल्द ही नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। वरिष्ठ कार्यकारिणी के अनारक्षित पदों पर अतुल कुमार वैश्य, शिवकुमार मिश्र एवं अरुण कुमार तिवारी को निर्वाचित किया गया है। महिला आरक्षित पदों में रंजना मिश्रा, रेनू तिवारी पाठक एवं पुनीता पांडे निर्वाचित हुई है। इसी प्रकार कनिष्ठ कार्यकारिणी के अनारक्षित पदों पर अंकित मिश्रा गोरखा, अनघ सिंह एवं आर्यन वर्मा को विजई घोषित किया गया है। जबकि कनिष्क कार्यकारिणी के महिला आरक्षित पदों में शिल्पी रावत, पूजा तिवारी एवं रचना देवगन को चयनित किया गया है। यह भी पढ़ें- बार एसोसिएशन के सदस्य सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...