लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में 139 बोतल शराब मिली
गोंडा, अगस्त 8 -- गोंडा। लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 15204 के जनरल कोच मे आरपीएफ की संयुक्त टीम को 139 बोतल अंग्रेजी शराब लावारिस हालत में मिली है। आरपीएफ निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नारकोटिक्स टास्क टीम गठित की गई थी। जिसका नेतृत्व सुनील कुमार कसाना कर रहे थे। यह टीम बराबर ट्रेन में चेकिंग कर रही है और स्टेशनों पर भी चेकिंग करने के लिए जाती है। अंग्रेजी शराब को ट्रेन से गोंडा में उतारा गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: सद्भावना एक्सप्रेस से 56.28 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद यह भी पढ़ें- Begusarai News: शराब बरामदगी का सिलसिला जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.