लखनऊ-बरेली-हरिद्वार के बीच चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें, हरदोई-रामपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टापेज
मुरादाबाद, अगस्त 10 -- रेलवे ने रक्षाबंधन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। लखनऊ, बरेली, रुड़की और हरिद्वार के बीच छह विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन 22 से 31 अगस्त तक किया जाएगा। रेलवे के अनुसार रक्षाबंधन से पहले लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही कई प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की भी तैयारी है। रेल अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन संख्या 04321 और 04320 बरेली-रुड़की-बरेली तथा 04319 और 04322 रुड़की-बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन के रूप में संचालित होंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04329 और 04330 हरिद्वार-लखनऊ-हरिद्वार अनारक्षित स्पेशल के रूप में चलेगी। यह भी पढ़ें- साबरमती एक्सप्रेस में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.