रायबरेली, अप्रैल 8 -- रायबरेली, मुख्य संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बछरावां कस्बे में आए-दिन लगने वाले जाम को लेकर अच्छी खबर है। अब जल्द ही इससे निजात मिलने वाली है। एनएचएआई ने बछरावां कस्बे के बाहर से एक बाईपास निकालने पर मंथन शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है। दरअसल, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बीते लोकसभा चुनाव के दौरान लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बछरावां में लगने वाले जाम से निजात दिलाने का वादा किया था। केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए रायबरेली जिले के बछरावां कस्बे के बाहर से एक बाईपास निकालने की बात कही थी। इस पर अब एनएचएआई ने काम शुरू कर दिया है। यह बाईपास करीब नौ किलोमीटर लंबा होगा, जो बछरावां कस्बे के पहले राजामऊ रजबहा से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.