लखनऊ प्रदर्शन से पहले भाकपा माले नेता को किया नजरबंद
अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या। भाकपा (माले) ने नोएडा व अन्य जगहों पर हाल में मजदूरों के आंदोलन पर हुए दमन के खिलाफ ट्रेड यूनियन संगठन ऐक्टू के 10 मई को 'मुख्यमंत्री आवास मार्च' को विफल करने के लिए मार्च की पूर्व संध्या पर पार्टी जिला प्रभारी अतीक अहमद के हलकारा का पुरवा स्थित घर पर पुलिस भेज कर उन्हें हाउस अरेस्ट (नजरबंद) करने की प्रदेश सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य राजेश वर्मा ने अपने जारी बयान में कहा कि नेताओं के घरों पर पुलिस भेज कर उन्हें नजरबंद करने अथवा उन्हें हिरासत में लेकर थाने उठा ले आने की घटनाएं कई जिलों में हुई हैं। यह भी पढ़ें- माले ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.