गौरीगंज, फरवरी 16 -- अमेठी। मंगलवार को लखनऊ में प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले अमेठी में पुलिस ने कई कांग्रेसी नेताओं को उनके घरों पर ही रोक दिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश सेनानी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट प्रांजल तिवारी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी समेत कई नेताओं को सुबह से ही उनके आवास पर पुलिस ने निगरानी में रखा। उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है और इस तरह की कार्रवाई राजनीतिक दबाव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.