फिरोजाबाद, मई 19 -- प्रधानों के हक और अधिकार की आवाज उठाने को लखनऊ जाने से पहले पुलिस ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सहित मुख्य पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव समय से कराए जाने और समय पर चुनाव ना कराए जाने पर प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर संगठन द्वारा 20 मई को लखनऊ में प्रधानों का महासम्मेलन आयोजित किया है। इसमें जाने से रोकने के लिए मंगलवार को पुलिस द्वारा प्रधान संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रधानों को हाउस अरेस्ट कर लिया है जो कि भाजपा सरकार की तानाशाही का उदाहरण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...