लखनऊ प्रकरण के बाद कोर्ट परिसर में बढ़ाई गयी चौकसी
बलिया, जुलाई 16 -- बलिया। लखनऊ के सिविल कोर्ट परिसर और जज के चेम्बर को बम से उड़ाने की धमकी देने की घटना के बाद बुधवार को दीवानी न्यायालय की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गयी थी। पुलिस की ओर से न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जा रही थी। इसको लेकर पूरे दिन परिसर में गहमा-गहमी बनी रही। जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों ने अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा अन्य लोगों की सघन जांच-पड़ताल की गयी। अधिवक्ताओं के पहचान पत्रों का सत्यापन करने के बाद कोर्ट में जाने दिया जा रहा था। वादकारियों के बैग और झोलों की स्कैनर मशीन से जांच की गई। यह भी पढ़ें- जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर उसे बाहर ही जमा कराया गया। पूरे परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.