लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी की पुलिस ने 96 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। विशेष रूप से सीईआईआर पोर्टल का उपयोग कर मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। अलग-अलग स्थानों पर मिले इन मोबाइल फोन को पुलिस टीम ने लगातार प्रयासों के जरिए रिकवर किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें थाने पर मंगवाया गया। इसके बाद संबंधित मोबाइल स्वामियों को थाने बुलाकर उनके फोन सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल पाएगा। इस पहल के लिए ...