लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 52 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी
लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ,संवाददाता। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 52 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में उपनिरीक्षक (एसआई), मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) और आरक्षियों को विभिन्न थानों, रिजर्व पुलिस लाइन तथा अन्य शाखाओं में नई तैनाती दी गई है। आदेश के अनुसार, पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण मोहनलालगंज, आलमबाग, काकोरी, पीजीआई, बीकेटी, बंथरा, गोमतीनगर, चिनहट, हसनगंज और बक्शी का तालाब सहित विभिन्न थानों एवं इकाइयों में किया गया है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को साइबर सेल, महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ, रिजर्व पुलिस लाइन और डीसीपी कार्यालय (पूर्वी एवं उत्तरी जोन) समेत अन्य शाखाओं में तैनाती दी गई है।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण स्थानांतरण बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर किए गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.