लखनऊ पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर बनेंगे डीजी
लखनऊ, जुलाई 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर डीजी के पद पर प्रोन्नत होंगे। डीजी फायर सर्विस के पद पर तैनात सुजीत पांडेय को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किए जाने के बाद वरिष्ठ क्रम में 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेंद्र सिंह को डीजी के पद पर प्रोन्नति मिलेगी। वर्तमान में वह एडीजी हैं। यूपी कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय को गृह मंत्रालय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) के निदेशक के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। वहीं पुलिस विभाग में जल्द आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है। बीते दिनों पीपीएस संवर्ग से आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति पाए 28 अधिकारियों को भी जल्द नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.