फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आलू किसान बचाओ यात्रा का नेतृत्व कर रहे किसान नेता अशोक कटियार शिष्ट मंडल के साथ बुधवार को लखनऊ में राज्यपाल से मिले। इस दौरान आलू किसानों की समस्यायें बताईं गईं। शिष्ट मंडल में अजय अनमोल, अंशुल कटियार, राजीव यादव, संतोष कुमार, अरविंद राजपूत, सुधीर शुक्ला, आकाश कटियार, आदेश यादव आदि थे। किसान नेताओं ने कहा कि इस साल आलू के भाव अत्यधिक कम होने से किसानों की आलू की लागत भी नहीं निकल पायी है। राज्यपाल से मांग की गयी कि आलू विकास बोर्ड की स्थापना की जाये और आलू को प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील कार्यक्रम में शामिल किया जाये। शीतगृहों में भंडारित आलू को सरकारी राशन की दुकानों से वितरण कराया जाये। इस दौरान कई अन्य समस्या उठायीं गयीं। जनपद में आलू आधारित उद्योग लगाये जाने की मांग उठी।

हि...