लखनऊ पहुंचा हरोड़ा रोड की टूटी सड़क का मामला
हापुड़, मई 12 -- सिंभावली, संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री को ज्ञापन देंकर कस्बा स्थित हरोड़ा रोड़ की टूटी सड़क को शीघ्र ही ठीक कराने की मांग की है।बता दें कि हरोड़ा रोड़ की सड़क पिछले कई माह से जर्जर हुई पड़ी है। यहां पर नालियों का गंदा पानी भरा होने से गांव हरोड़ा, रतपुरा, बड्डा, मुरादपुर, बंगोली, हाजीपुर, दरियापुर, कुराना, भरना के लोगों को परेशानी हो रही है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री ब्रिजेश सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। यह भी पढ़ें- लखनऊ पहुंचा हरोड़ा रोड़ की टूटी सड़क का मामला मंत्री ने उनको आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही संबंधित समस्या का समाधान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.