लखनऊ पहुंचा हयातगंज अंडा फैक्ट्री से मक्खियों के प्रकोप का मामला
हरदोई, अगस्त 7 -- संडीला। भरावन ब्लॉक के हयातगंज स्थित अंडा फैक्ट्री से कथित रूप से फैल रहे प्रदूषण और मक्खियों के बढ़ते प्रकोप का मामला अब लखनऊ तक पहुंच गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने प्रदेश के पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना से मुलाकात कर प्रभावित ग्रामीणों की समस्या उठाई और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। अंशू अवस्थी का कहना है कि फैक्ट्री के कचरे से कथित रूप से फैल रहे प्रदूषण के कारण हयातगंज, पिपरी नारायणपुर समेत 15 से अधिक गांवों में मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्रमण और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने की आशंका है। ग्रामीण लंबे समय से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: पोल्ट्री फार्म से फैला मक्खियों का आतंक, 12 वें दिन धरना जारी कांग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.