लखनऊ पहुंचा बेलरायां का तेंदुआ, होगा नामकरण
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- बेलरायां वन रेंज के फुटहा फार्म इलाके में सात साल की बच्ची सिमरन की जान लेने वाला तेंदुआ अब लखनऊ चिड़ियाघर पहुंच गया है। वहां वह पूरी तरह स्वस्थ है और खा-पी भी रहा है। जल्द ही चिड़ियाघर प्रशासन उसका नामकरण करेगा। सात वर्षीय मासूम सिमरन को शिकार बनाने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार देर रात सफलता मिल गई थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने फुटहा फार्म समेत सिंधौना, रमुआपुर, दलराजपुर और कश्यप नगर गांवों में सघन सर्च अभियान चलाया। पांच पिंजरे लगाए गए थे, जिनमें बकरी को चारे के रूप में बांधा गया था। हर पिंजरे के पास कैमरे लगाए गए थे और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी। बीते बुधवार को इसी क्षेत्र में तेंदुए ने घर में घुसकर सात वर्षीय सिमरन को उठाकर मार डाला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.