बरेली, अप्रैल 29 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लखनऊ पब्लिक स्कूल अपनी 16वीं शाखा का शुभारंभ बरेली में करने जा रहा है। नवीन शाखा में स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स, एआई लैब व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करेंगी। सेक्टर-3, रामगंगानगर आवासीय योजना में बने विद्यालय का उद्घाटन 30 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, नीरज मौर्य, मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल व महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.