नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम पर विपक्ष के पार्षदों और उनके इलाकों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा अपने पार्षदों और नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वह फर्श पर बैठ गए और प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने खूब नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि पिछले कई दिनों से उनके विधानसभा क्षेत्र में पानी, सड़क और साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। लेकिन, नगर निगम की लापरवाही से कोई काम नहीं हो रहा है। उनके क्षेत्र में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और नगर निगम ने जल कर बढ़ा दिया। समाजवादी पार्टी विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बहुत समस्याएं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.