लखनऊ, मार्च 11 -- Lucknow News: बकाये भुगतान के विवाद ने मंगलवार को लखनऊ नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। सिविल कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस और न्यायालय के अमीन की टीम लालबाग स्थित नगर आयुक्त कार्यालय की कुर्की करने पहुंच गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर निगम मुख्यालय में हड़कंप मच गया और करीब तीन घंटे तक अफसरों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने के लिए हजरतगंज पुलिस और कोर्ट के अमीन नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ वादी संस्था के वकील भी थे। अमीन ने कार्यालय का सामान बाहर निकालना शुरू किया तो कर्मियों ने विरोध किया। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल भी आ गया। टीम ने पहले अफसरों से बातकर भुगतान के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.