हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ-नई दिल्ली और वाराणसी-दिल्ली मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रेन संख्या 04203/04204 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ का संचालन 20 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार किया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 08:05 बजे रवाना होकर बालामऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए शाम 06:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 06:35 बजे चलकर बालामऊ जंक्शन होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हालांकि इसका ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर नहीं दिया गया है। वहीं वाराणसी-दिल्ली रूट पर ट्रेन संख्या 04209/04210 का...