शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- तिलहर। दो बाइकों की हुई आमने-सामने टक्कर जिसमें मां बेटी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शुक्रवार शाम को लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कपसेडा से मेला देखकर बाइक से गांव बिहारीपुर मुड़िया निवासी हरिश्चंद्र अपनी पत्नी निर्मला देवी और पुत्री शिवांशी को कपसेड़ा मेला दिखाकर वापस घर जा रहे थे तभी बिलहरी गांव के पास सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के दौरान निर्मला देवी शिवांशी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने निर्मला देवी शिवांशी को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दि...