शाहजहांपुर, दिसम्बर 23 -- लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शाहजहांपुर के चांदापुर में बने अवैध कट को यातायात पुलिस ने स्थायी रूप से बंद करा दिया है। इस कट को सुरक्षित बनाने के लिए भारी भरकम डिवाइडर लगवाए गए हैं और इसे तोड़ने से रोकने के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सूचना बोर्ड भी लगाया जाएगा और कोई भी इसे तोड़ेगा तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष रूप से कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है। चांदापुर का यह कट खतरनाक साबित हो रहा था और यहां कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। पांडेय ने बताया कि अटसलिया के पास दिउरिया मोड़ के पास बने अवैध कट को भी बंद करा दिया गया है। यह हाईवे भविष्य में मॉडल रोड बनाने की योजना के तहत भी सुधार कार्य चल रहे हैं। ऐसे कटों को बंद करने से न केवल...