रामपुर, फरवरी 19 -- बुधवार की शाम शहरकाजी सैयद खुशनूद मियां के एलान के बाद बृहस्पतिवार से रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई। पहले दिन से मस्जिदों और बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। लोगों ने चांद दिखने के बाद तरावीह शुरू हो गइ। शहर की जामा मस्जिद, मोती मस्जिद, मदीना मस्जिद, पीला तालाब मस्जिद, गौसिया मस्जिद सहित जिले की मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई, जो ईद के चांद के दिखने तक जारी रहेगी। शहर इमाम जामा मस्जिद नासिर खान ने बताया कि इस पाक महीने में अल्लाह रहमतें नाजिल करता है, इसलिए अधिकतर समय इबादत में गुजारें। रमजान मुकद्दस के तीस दिनों के तीन अशरे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। नायब इमाम जामा मस्जिद मोलवी फैजान खां ने बताया कि रमजान शरीफ बड़ी बरकतों वाला महीना है। उसकी एक खासियत यह भी है कि अल्लाह ताला ने इस महीने में कुराने पाक नाजिल फ...