लखनऊ, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को पर्यटन विभाग ने महिलाओं के सम्मान में एक खास पहल की। पर्यटन विकास निगम की ओर से लखनऊ दर्शन डबल डेकर ई बस से महिलाओं को विशेष सैर कराया गया। इस यात्रा में 60 से अधिक महिलाओं में डॉक्टर, उद्यमी, प्राचार्य, कार्यकर्ता से लेकर गृहणियों ने सुकून से शहर को समझा और विधानसभा को नजदीक से देखा। इस टूर से महिलाओं को कुछ पल सुकून के देने का प्रयास किया गया, जो प्रतिदिन समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह पहल शक्ति, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का संदेश देती है। रविवार सुबह 8:30 बजे रवाना हुई बस दोपहर 12 बजे लौटी। इस दौरान महिलाओं ने बस की ऊपरी मंजिल से शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखा। रेजीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.