लखनऊ, जनवरी 29 -- सुविधा लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ दर्शन बस सेवा छात्र-छात्राओं के लिए चलती-फिरती क्लास रूम बन गई है, जहां शैक्षिक भ्रमण करने छात्रों को लोकतंत्र के साथ ही पर्यटन से जुड़े इतिहास की जानकारी मिल रही है। छात्र-छात्राओं को लखनऊ दर्शन बस सेवा के किराये में छूट देने की घोषणा की गई है। पर्यटन विकास निगम स्कूली बच्चों को रियायती दरों पर बस से भ्रमण का मौका देगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि शैक्षिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से स्कूली विद्यार्थियों को टिकट दर में 20 फीसदी की विशेष छूट दी गई है। नियमित रूप से 400 रुपए प्रति विद्यार्थी के किराए के स्थान पर अब 320 रुपए रियायती दर पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई। अपर मुख्य सचिव पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने बताया कि लखनऊ की सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.