लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ दर्शन कराने वाली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का ट्रॉयल शुरू हो गया। पहला ट्रॉयल शनिवार को 1090 चौराहे से हुआ। यह बस रेजीडेंसी से विधान सभा होते हुए सुबह 11:30 बजे 1090 चौराहा पर वापस लौटी। लखनऊ दर्शन डबल डेकर बस का कामर्शियल रन सात जनवरी से 1090 चौराहे से शुरू होगा। बस के तीन स्टॉप होंगे। 1090, विधानसभा और यूपी दर्शन स्थल से लोग बस पकड़ सकेंगे। यह बस प्रति दिन दो शिफ्टों में चलेंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक। दूसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से सात बजे तक होगी। आज डबल डेकर का दूसरा ट्रॉयल लखनऊ दर्शन ई बस का दूसरा ट्रॉयल रविवार को शाम 4:00 बजे शुरू होगा। यह बस 1090 से शुरू होकर हजरतगंज, ग्लोब पार्क, छतर मंजिल, रेजीडेंसी, विधानसभा, यूपी दर्शन पार्क होते हुए वापस शाम करीब 7:00 बजे लौटेगी। 500 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.