लखनऊ, मार्च 28 -- चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स निर्माण के लिए ट्रैफिक और पॉवर ब्लाक लिया जाएगा। लिहाजा 04 से 11 अप्रैल तक लखनऊ से झांसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी निरस्त रहेगी। चार ट्रेनों को चारबाग के बजाय आलमनगर स्टेशन से संचालित किया जाएगा। 16 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। ऐसे में कुल 20 ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी। 44 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए हैं। अधिक जानकारी के लिए रेलवे पूछताछ केंद्र और 139 पूछताछ नंबर पर संपर्क करने के लिए यात्रियों से अनुरोध किया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार गाड़ी संख्या 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) इंटरसिटी 04 से से 11 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। 54331 लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर, 54337 लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर, 54332 बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर और 54338 शाहजहांपुर-लखन...