लखनऊ, मार्च 30 -- सर, फोटो भी है- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाताबीते 28 मार्च की रात करीब 11 बजे लखीमपुर खीरी के ग्राम पंचायत सिंधौना में एक नर तेंदुआ पकड़ा गया, जिसकी उम्र करीब सात वर्ष है। इस तेंदुए को रेस्क्यू करके सोमवार को लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लाया गया। यहां तेंदुए को प्राणि उद्यान के वन्यजीव चिकित्सालय में चिकित्सकों की देख-रेख में रखा गया है। निदेशक संजय कुमार बिश्वाल ने बताया कि उत्तर खीरी वन प्रभाग के रेंज उत्तर निघासन में तेंदुए को पकड़ा गया है। इस दौरान घायल तेंदुए के इलाज के लिए जू प्रशासन और चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। तेंदुए का प्राथमिक उपचार शुरू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.