सीतापुर, मार्च 10 -- सीतापुर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की 350 छात्राओं को दूसरे चरण में लखनऊ के वाजिद आली शाह जूलॉजिकल गार्डन शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को जीआईसी खेल मैदान से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है। शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण से संबंधित रोचक जानकारियों से परिचित करवाना व व्यवहारिक ज्ञान देना था। इस दौरान छात्राओं ने जू का भ्रमण कर ज्ञानवर्धक जानकारियां हासिल की। बीएसए ने बताया कि यह एक्सपोजर विजिट बच्चों के मानसिक विकास में मददगार साबित होती है। छात्राएं ने वहां पर प्राकृतिक वस्तुओं को प्रत्यक्ष देखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.