लखनऊ जिला अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल 13 से
लखनऊ, अगस्त 9 -- लखनऊ, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की देखरेख में लखनऊ जिला अंडर-14 बालक क्रिकेट ट्रायल 13 अगस्त को आयोजित किए जायेंगे। यह ट्रायल आगरा एक्सप्रेसवे स्थित सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल (स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट ग्राउंड) में सुबह सात बजे से शुरू होंगे। आयोजकों के अनुसार, इस ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे जिन्होंने सत्र 2026-27 के लिए यूपीसीए या सीएएल का खिलाड़ी पंजीकरण फॉर्म पूरा भरा है।ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए चेस्ट नंबर का आवंटन 11 अगस्त से शुरू होगा। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे के बीच खिलाड़ी चेस्ट नंबर गोमती नगर के विपिन खंड स्थित बीबीडी बैडमिंटन में सीएएल कार्यालय से ले सकते हैं। चेस्ट नंबर का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.