प्रमुख संवाददाता, दिसम्बर 24 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में भ्रमण के लिए आ रहे हैं। जिसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक का डायवर्जन किया है। इटावा, बिल्हौर, बांदा की ओर से आने वाले भारी वाहन लखनऊ की ओर नहीं जाएंगे। यह डायवर्जन 24 दिसंबर की रात 10 बजे से प्रभावी होकर गुरुवार को कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। बांदा, हमीरपुर व महोबा की तरफ से आने वाले भारी व कॉमर्शियल वाहन जिन्हे लखनऊ होकर अम्बेडकर नगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जनपदों को जाना है, ऐसे वाहन घाटमपुर चौराहे से दाहिने मुड़कर चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज, बछरावा, हैदरगढ़ व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। हालांकि आपातकाल सेवा और एंबुलेंस पर डायवर्जन लागू नहीं होगा। यह...