उरई, फरवरी 17 -- कोंच। कोंच में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ जा रहे कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जैसे ही नगर के चन्दकुआ चौराहे पर पहुंचे। वहां पहले से पुलिस बल तैनात मिला। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर के नेतृत्व में मौजूद पुलिस टीम ने कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोंच से लखनऊ रवाना हो रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। उनका आरोप है कि यह कार्रवाई सत्ता के दबाव में की गई है और सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...