लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, गार्ड घायल; जांच में जुटी जीआरपी
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- यूपी के अमेठी जिले में बनारस से लखनऊ की ओर जा रही गाड़ी संख्या 24203 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पर किसी ने पथराव कर दिया। घटना अमेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास हुई। पथराव में ट्रेन के गार्ड घायल घायल हो गए हैं। ट्रेन रोकी गई। इसके बाद अमेठी स्टेशन पर गार्ड का प्राथमिक इलाज किया गया है। मामले में जीआरपी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अमेठी रेलवे स्टेशन के पास एक बार फिर ट्रेन पर पथराव की घटना ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 8.57 बजे अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी। जैसे ही ट्रेन पूर्वी सिग्नल के पास पहुंची, तभी किसी ने बाहर से पथराव कर दिया। पत्थर सीधे ट्रेन के गार्ड को लग गया, जिससे वह घायल हो गया। गनीमत रही कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.