गंगापार, फरवरी 19 -- बीरभानपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस गंगापार के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के साथ बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है और तानाशाही रवैया अपना रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने से बलपूर्वक रोका गया तथा जो कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे, उन पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज किया गया। कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा.अमर सिंह पटेल एवं अध्यक्षता जिला महासचिव सुनील पाण्डेय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...