पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। मेरठ क्षेत्र से भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने भाजपा कार्यालय पहुंच कर दिग्गजों से आवश्यक विमर्श किया। साथ ही आए कई आवेदकों से संक्षिप्त बातचीत भी की। रविवार होने के बावजूद भी पार्टी संगठन के लोगों का जमावड़ा रहा। रविवार देर रात मंथन के उपरांत पदों पर आए आवेदकों के नाम लिफाफे में रखी गई रिपोर्ट में बंद हो गए। अब लखनऊ से मिलने वाली अनुमति के बाद कार्यकारिणी की घोषणा होगी। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की ताजपोशी होने के बाद अब उनकी नई टीम तैयार होनी है। इसमें नए चेहरों और पुराने अनुभवों का गठजोड़ देखे जाने की उम्मीद है। क्षेत्रीय महामंत्री ने पूरा आए आवेदनों के बाद आंकलन किया और वरिष्ठ पार्टी जनों से चर्चा की। अब रिपोर्ट को लखनऊ में दिया जाएगा। इसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा होगी।

हि...