लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर एक कांच के कक्ष में 'गीता संवाद' की प्रतिमा (रथ) स्थापित की है। इसमें श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता उपदेश को दर्शाया गया है। मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि एलईडी लाइटों से सुसज्जित इस प्रतिमा से लगातार 'गीता मंत्र' का उच्चारण होता है, जो यात्रियों को सकारात्मक ऊर्जा, कर्तव्यनिष्ठा और भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...