लखनऊ जंक्शन पर 46 हजार की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 18 -- आरपीएफ लखनऊ जंक्शन की टीम ने शनिवार को गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर- 04 से दो संदिग्धों को दबोचा। इनके पास से लखनऊ-बरौनी ट्रेन से तस्करी के लिए ले जाई जा रही 'ऑफिसर्स चॉइस' ब्रांड की 360 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 46,800 रुपये (कुल 65 लीटर) है। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल से कई कोच अटेंडेंट के नंबर मिले हैं, जिससे रेलवे स्टाफ की मिलीभगत की आशंका है। मामले की जांच जारी है। टीम में एसआई वीरेंद्र कुमार, एसआई सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल सचिन राव व हेमंत भारती शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.