लखनऊ जंक्शन के जन आहार केंद्र की छत गिरी, मचा हड़कंप
लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ जंक्शन के वेटिंग एरिया में स्थित जन आहार केंद्र की छत गुरुवार को अचानक गिर गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। हालांकि इस बिल्डिंग को पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसकी वजह से वहां पर कोई भी नहीं था। दो मंजिला इमारत में पहले फ्लोर पर आलमारियों में कागजात रखे हुए थे। छत गिरने की वजह से यह आलमारियां भी मलबे में दब कर क्षतिग्रस्त हो गईं। रेलवे राहत कार्य शुरू करते हुए देर रात तक मलबे हटाता रहा। लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर जीर्णोद्धार के तहत काम चल रहा है। स्टेशन परिसर के अंदर सर्कुलेटिंग एरिया के बायें वाली बिल्डिंग को सुरक्षित किया गया था। यहां पर पहले कैंटीन संचालित होती थी। साथ ही बगल में वेटिंग एरिया भी था। इसको तोड़ा जाना है। गुरुवार को शाम 03:40 बजे बिल्डिंग की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इससे वहां पर यात्रियों में भी डर बैठ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.