लखनऊ, जुलाई 2 -- लखनऊ जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था और रेल कर्मचारियों की सुविधाओं को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को स्टेशन के टीटीई (टिकट चेकिंग स्टाफ) रेस्ट रूम की फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। इसमें बांदा जाने वाली ट्रेन के एक स्टाफ सदस्य मलबे की चपेट में आने से चोटिल हो गए। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रेन लेकर रवाना हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में गिरी हुई फॉल्स सीलिंग को दुरुस्त कर दिया गया है। इस हादसे के बाद रेलवे कर्मचारी संगठनों और नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ तीखी नाराजगी जताई है। कर्मचारी नेता पवन कुमार राय ने आरोप लगाया कि अधिकारी इस बात से पूरी तरह बेपरवाह हैं कि टीटीई स्टाफ किस हाल में रह रहा है और उन्हें क्या सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कर...