बिजनौर, मार्च 11 -- नगीना। चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रैस ट्रेन से गिरकर मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। जानकारी के अनुसार रक्षाराम(35 वर्ष) पुत्र वाले प्रसाद निवासी गांव केसरी बुजुर्ग जनपद बहराइच अपने दो साथियों सोनेराम और जोथू के साथ घर चंडीगढ़ -लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन से कार्य के लिए अमृतसर जा रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार तड़के 4:30 बजे नगीना क्षेत्र के हबीब वाला में सेदपुरी फाटक के खंबा नंबर 1464 के निकट रक्षाराम गुटखा थूकने डिब्बे के गेट पर पहुंचा कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से गिर गया। उसको नीचे गिरता देख उसके साथियों ने ट्रेन रुकवाई उसको तलाश किया। रक्षाराम कुछ दूरी पर गंभीर घायल अवस्था में पड़ा मिला। साथियों ने तुरंत ही एंबुलेंस 108 को सूचित किया, जिसपर पुलिस मौके पर पहुंच गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.