लखनऊ घटना के विरोध में अधिवक्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने और पुलिस की तरफ से किए गए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि 17 मई को लखनऊ में पुलिस प्रशासन द्वारा लखनऊ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े गए तथा निहत्थे अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया। इस घटना को लेकर सोनभद्र का अधिवक्ता समाज आक्रोशित है। यह भी पढ़ें- कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओं का मुख्यालय पर प्रदर्शन अधिवक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई कानून व्यवस्था और ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.