अयोध्या, जून 12 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गुरुवार को एक पुरुष और एक युवती के शव मिले है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे लेकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नियमानुसार पहले शव की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। उसके बाद उसका पोस्टमार्टम होगा। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि 11 जून को कोतवाली अयोध्या में लखनऊ गोरखपुर राजमार्ग पर दो शव मिलने की सूचना मिली है। जिसमें एक शव पचास से पचपन वर्षीय पुरुष का है। जिसमें देखने में करीब दो दिन पुराना शव प्रतीत हो रहा है। दूसरा एक युवती का शव सड़क के किनारे नीचे मिला है। जिसके पैर व सिर पर चोट के निशान है। दोनो शवों को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। इनकी पहचान होने के बाद नियमानुसार पोस्टमार्...