लखनऊ को स्वच्छता में अव्वल बनाएं : शर्मा
लखनऊ, मई 27 -- नगर विकास मंत्री ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए महापौर संग की बैठक साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और सीवेज व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोरलखनऊ। प्रमुख संवाददातालखनऊ को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की कवायद अब तेज हो गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बुधवार को शासन के संगम सभागार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महापौमर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त गौरव कुमार भी शामिल हुए। मंत्री ने साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और सीवेज व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।मंत्री एके शर्मा ने कहा कि लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और अब लक्ष्य देश में पहला स्थान हासिल करना होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि किन प्रयासों से शहर शीर्ष तीन में पहुंचा और अब कौन-सी कमियां हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.