लखनऊ को रौंद वाराणसी सेमीफाइनल में
वाराणसी, अगस्त 24 -- वाराणसी। बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में चल रही 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रविवार को भी वाराणसी की टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा। अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल को 14- 0 गोल से पराजित किया। टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। नैंसी और वंशिका की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया। मैच के शुरुआत में ही वाराणसी मंडल ने 4-0 गोल की बढ़त बना ली। एक बार लखनऊ मंडल को टीम ने काउंटर अटैक किया। उसे वाराणसी मंडल की गोलकीपर दिव्या पटेल ने बेकार कर दिया। हॉफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-0 गोल से आगे थी। दूसरे हाफ में भी वाराणसी मंडल की टीम हावी रही। आरती, आयुषी और अंशिका ने छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाई। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी, उस समय वाराणसी मंडल 14-0 से आगे थी। वाराणसी मंडल की तरफ से नैंसी यादव और वंशिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.