प्रमुख संवाददाता, मार्च 13 -- राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक समस्या को बड़ी राहत मिलने जा रही है। शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झूलेलाल वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण करेंगे, जबकि तीसरे और चौथे चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी होगा। लोकार्पण के बाद डालीगंज से निशातगंज होते हुए समता मूलक चौक तक लोग फर्राटा भर सकेंगे। इसके शुरू होने से करीब 15 लाख लोगों को लाभ होगा। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का निर्माण करीब 299 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस हिस्से का ही शुक्रवार को लोकार्पण होगा। यह डालीगंज से निशातगंज होते हुए समता मूलक चौक तक है। इसकी लम्बाई सात किलोमीटर है। शुक्रवार को ग्रीन कॉरिडोर के तृतीय और चतुर्थ चरण के निर्माण कार्यों का भी शिलान्य...