लखनऊ कोचिंग सैंटर अग्निकांड पर जताया दुख
सहारनपुर, जून 26 -- श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने लखनऊ में हुए अग्निकांड पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं को सुरक्षा व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही के गंभीर परिणामों की ओर संकेत बताया। पंडित सतेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को मीडिया में जारी बयान में पुलिस प्रशासन से नगर में संचालित कोचिंग सेंटरों, छात्रावासों, होटलों, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की व्यापक जांच अभियान चलाने की मांग की। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी संस्थानों में अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा और अन्य जरुरी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो रहा है या नहीं। यह भी पढ़ें- लखनऊ कोचिंग सैंटर अग्निकांड पर जताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.